Media Coverage

SSR

ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रहे तीन स्टार्टअप, प्रदेश सरकार ने जीबीयू के स्टार्टअप को दिए पांच-पांच लाख रुपये

टर नोएडा | गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ( जीबीयू) के तीन स्टार्टअप को यूपी सरकार ने पांच-पांच लाख का फंड दिया है। इन स्टार्टअप में ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। स्टार्टअप मूल्यांकन कमेटी को इनका आइडिया पसंद आया है। अब इन्हें आगे काम करने के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि फरवरी में 10 स्टार्टअप फंडिंग के लिए चुने गए थे। इनमें से तीन जीबीयू के शामिल हैं। तीनों स्टार्टअप अलग- अलग क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि जीबीयू के इनोवेशन केंद्र में कई स्टार्टअप अलग- अलग समस्याओं को हल करने के लिए काम किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराता है। सौर्य उज्ज्वला प्रा. लि. के प्रोपो टाइप के लिए शासन से फंडिंग मिली है। इसमें ग्रामीणों को सस्ती बिजली मुहैया कराने पर काम किया जा रहा है। वीर कनेक्ट इंडिया एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। वाल्स्को टेक्नोलॉजी प्रा.लि. कानूनी दांवपेच में फंसे लोगों की मदद के लिए प्रोपो टाइप तैयार कर रही है।