नोएडा। 'वन महोत्सव' 2025 की थीम "एक पेड़ मां के नाम 2.0" तथा "एक पेड़ गुरु के नाम" के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुध नगर प्रमोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकंदराबाद कासना रेंज, श्रीमती अनामिका के कुशल नेतृत्व में सिकंदराबाद (कासना) रेंज के अंतर्गत गौतमबुध विश्वविद्यालय जनपद गौतम बुध नगर में मुख्य अतिथि डा विश्वास त्रिपाठी, रजिस्टार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि डा विवेक कुमार मिश्रा, निर्देशक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय तथा डा नागेंद्र, निदेशक उद्यान, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा अर्जुन, आवला, अमरूद इत्यादि का पौधा रोपित कर "बाल वन" की स्थापना कराते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य-शहर वन महोत्सव 2025 की थीम रही 'एक पेड़ मां के नाम' एवं 'एक पेड़ गुरु के नाम' PNI News PNI News Jul 4, 2025 - 17:29082 Facebook Twitter वन महोत्सव 2025 की थीम रही 'एक पेड़ मां के नाम' एवं 'एक पेड़ गुरु के नाम' नोएडा। 'वन महोत्सव' 2025 की थीम "एक पेड़ मां के नाम 2.0" तथा "एक पेड़ गुरु के नाम" के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुध नगर प्रमोद कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकंदराबाद कासना रेंज, श्रीमती अनामिका के कुशल नेतृत्व में सिकंदराबाद (कासना) रेंज के अंतर्गत गौतमबुध विश्वविद्यालय जनपद गौतम बुध नगर में मुख्य अतिथि डा विश्वास त्रिपाठी, रजिस्टार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि डा विवेक कुमार मिश्रा, निर्देशक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय तथा डा नागेंद्र, निदेशक उद्यान, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा अर्जुन, आवला, अमरूद इत्यादि का पौधा रोपित कर "बाल वन" की स्थापना कराते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्वविद्यालय परिसर मे 02 हेक्टेयर भूमि पर 5000 फलदार पौधे रोपित किए गए। जिसमें मुख्यतः अमरूद आंवला प्रजाति रहेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यापकगण एवं अधिकारी, कर्मचारी तथा सिकंदराबाद वन रेंज की टीम उपस्थिति रही।