Media Coverage

SSR

चंद्रकिशोर व रेनू को मिला इफको साहित्य सम्मान

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली: इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड ( इफको) ने बृहस्पतिवार को वर्ष 2024 के लिए साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए कथाकार चंद्रकिशोर जायसवाल और रेनू यादव को चुना गया है। रचनाकारों का चयन वरिष्ठ साहित्यकार असगर वजाहत की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया है। यह सम्मान 30 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। चंद्रकिशोर जायसवाल का जन्म 15 फरवरी 1940 को बिहार के । मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में हुआ। उनकी प्रमुख कृतियों में गवाह गैरहाजिर, चिरंजीव, पलटनिया, 7 नकबेसर कागा ले भागा, दुखिया ने दास कबीर, किताब में लिखा है, | आघातपुष्प, खट्टे नहीं अंगूर, हम आजाद हो गए।, सिंहासन, चीर- हरण, रतजगा, त्राहिमाम जबान की बंदिश आदि हैं। डॉ० रेनू यादव गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर सेवारत हैं। गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाली रेनू की प्रमुख कृतियों में महादेवी वर्मा के काव्य में वेदना का मनोविश्लेषण, मैं मुक्त हूं, साक्षात्कारों के आईने में आदि हैं।डॉ० रेनु यादव को इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड द्वारा दिल्ली में 30 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में किया जाएग पुरस्कृत युवा साहित्य सम्मान से विभूषित होंगी रेनू :